image creadit: twitter(x)
Realme 16 5G Launch: 7000mAh की 'Titan' बैटरी और 'Selfie Mirror' के साथ मचाएगा धमाल, जानें पूरी डिटेल्स
दोस्तों भारत में Realme smartphone बाजार में तहलका मचाने के लिए Realme एक बार फिर तैयार है। कंपनी ने अपने Realme 16 5G लंच कर दिया है, जो न केवल अपनी दमदार बैटरी बल्कि अपने शानदार डिजाइन के लिए भी चर्चा में है। इस फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 7000mAh की विशाल बैटरी और पीछे की तरफ दिया गया 'Selfie Mirror' है। चालिए जानते है इस smartphone के बारे में बिस्तर से।
Realme 16 5G डिजाइन और डिस्प्ले (iPhone और Pixel का संगम)
बता दे कि Realme 16 5G का डिजाइन काफी प्रीमियम है। इसके बैक पैनल पर एक हॉरिजॉन्टल कैमरा बार दिया गया है, जो काफी हद तक Google Pixel smartphone की तरह दिखता है
- डिस्प्ले साइज: 6.57-इंच Flexible AMOLED
- रिफ्रेश रेट: 120Hz (स्मूथ गेमिंग और स्क्रॉलिंग के लिए)
- ब्राइटनेस: 4200 निट्स की पीक ब्राइटनेस (तेज धूप में भी साफ दिखेगा)
- टच सैंपलिंग रेट: 3000Hz 'Instantaneous' रेट
भारत का पहला 'Selfie Mirror' स्मार्टफोन है
बताया गया है की Realme ने इसे (India’s First Selfie Mirror Phone / मतलब भारत का पहला सेल्फी मिरर वाला फोन है ) के रूप में लंच किया है। फोन के पिछले हिस्से पर कैमरा मॉड्यूल के पास एक छोटा सा 'मिरर' (दर्पण) दिया गया है। इसकी मदद से यूजर्स पीछे वाले 50MP के पावरफुल कैमरे से खुद को देखकर अपनी मन पसंद के सेल्फी ले पाएंगे। यह फीचर व्लॉगर्स और सेल्फी लवर्स के लिए गेम-चेंजर साबित होगा ।
7000mAh की 'Titan' बैटरी और 60W फास्ट चार्जिंग
Realme 16 5G का सबसे बड़ा सेलिंग पॉइंट इसकी 7000mAh की बड़ी बैटरी है। कंपनी का दावा है कि यह बैटरी:
- YouTube पर 22 घंटे से अधिक का वीडियो प्लेबैक देगी।
- Instagram Reels पर लगभग 22.86 घंटे का बैकअप देगी।
- 6 दिनों तक लगातार म्यूजिक सुना जा सकता है।
- फास्ट चार्जिंग: 60W की वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 'रिवर्स चार्जिंग' का सपोर्ट।
कंपनी का यह भी दावा है कि 1,600 चार्जिंग साइकिल (1600 बार फ़ोन को चार्ज करना) या लगभग 6 साल के इस्तेमाल के बाद भी बैटरी की सेहत (Health) नहीं होगा ।
इसके अलावा हैवी गेमिंग और मल्टीटास्किंग के लिए इसमें MediaTek Dimensity 6400 Turbo चिपसेट दिया गया है। और फोन को ठंडा रखने के लिए कंपनी ने AirFlow Vapour Chamber (6050mm²) कूलिंग सिस्टम का इस्तेमाल किया है, जिससे घंटों गेमिंग करने पर भी फोन गर्म नहीं होगा। यह फोन Android 16 पर आधारित Realme UI 7.0 पर चलेगा।
कैमरा सेटअप: 50MP की ताकत
| कैमरा प्रकार | स्पेसिफिकेशन |
|---|---|
| प्राइमरी रियर कैमरा | 50MP Sony IMX852 |
| सेकेंडरी रियर कैमरा | 2MP मोनोक्रोम सेंसर |
| फ्रंट (Selfie) कैमरा | 50MP अल्ट्रा-क्लियर शूटर |
मजबूती और सुरक्षा (IP69 Rating)
यह फोन न सिर्फ फीचर्स में बल्कि मजबूती में भी बेमिसाल है। इसमें IP69 रेटिंग दी गई है, जिसका मतलब है कि यह धूल और पानी के तेज दबाव (High-pressure water) को भी झेल सकता है। इसके साथ ही इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस अनलॉक की सुविधा भी मिलेगी।
Realme 16 5G भारत में इसकी कीमत, Realme 16 5G price in india
Realme 16 5G को Flipkart पर लिस्ट कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार, इसकी शुरुआती कीमत भारत में ₹19,999 के आसपास हो सकती है। हालांकि, वियतनाम में लॉन्च हुए ग्लोबल वेरिएंट की कीमत करीब ₹40,000 के आसपास थी, इसलिए माना जा रहा है कि भारत में कंपनी इसे किफायती मिड-रेंज सेगमेंट में पेश करेगी। भारत में इसकी लॉन्चिंग अप्रैल के दूसरे सप्ताह में होने की संभावना है।
अगर आप एक ऐसा फोन ढूंढ रहे हैं जिसकी बैटरी खत्म न हो और सेल्फी का अनुभव भी शानदार हो, तो Realme 16 5G आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है। 7000mAh बैटरी और IP69 रेटिंग इसे इस बजट का सबसे टिकाऊ और पावरफुल फोन बनाती है।
- बैटरी: 7000mAh (60W Fast Charging)
- प्रोसेसर: Dimensity 6400 Turbo
- डिस्प्ले: 120Hz AMOLED (4200 Nits)
- स्पेशल फीचर: Selfie Mirror & IP69 Rating
- संभावित कीमत: ₹19,999 - ₹24,999
