Agniveer Recruitment 2026: 25,000+ पदों पर भारतीय सेना भर्ती | आवेदन, योग्यता, सैलरी

Agniveer Recruitment 2026

Image Credit: twitter(x)

Agniveer Recruitment 2026: 25,000+ पदों पर भारतीय सेना की बड़ी भर्ती

भारतीय सेना ने Agniveer Recruitment 2026 का आधिकारिक नोटिफिकेशन अपनी वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर जारी कर दिया है। इस भर्ती अभियान के तहत देशभर में 25,000 से अधिक पदों पर योग्य युवाओं का चयन किया जाएगा। यह भर्ती अग्निपथ योजना के अंतर्गत की जा रही है, जिसमें चयनित उम्मीदवारों को 4 वर्षों की सेवा दी जाएगी।

महत्वपूर्ण तिथियां

  • ऑनलाइन आवेदन शुरू: 13 फरवरी 2026
  • आवेदन की अंतिम तिथि: 01 अप्रैल 2026
  • आवेदन प्रक्रिया: ऑनलाइन
  • भर्ती क्षेत्र: अखिल भारतीय

उपलब्ध पदों का विवरण

  • अग्निवीर जनरल ड्यूटी (GD)
  • अग्निवीर टेक्निकल
  • क्लर्क / स्टोरकीपर टेक्निकल
  • ट्रेड्समैन
  • सोल्जर फार्मा
  • सोल्जर टेक्निकल नर्सिंग असिस्टेंट
  • महिला मिलिट्री पुलिस

शैक्षणिक योग्यता

इस भर्ती में पदों के अनुसार योग्यता निर्धारित की गई है:

  • 8वीं पास
  • 10वीं / 12वीं पास
  • ग्रेजुएशन (कुछ विशेष पदों के लिए)  GO TO WEBSITE

आयु सीमा

  • न्यूनतम आयु: 17.5 वर्ष
  • अधिकतम आयु: 21 वर्ष

शारीरिक योग्यता

  • न्यूनतम लंबाई: 170 सेमी
  • छाती (बिना फुलाए): 77 सेमी
  • छाती का फैलाव: 5 सेमी

आवेदन शुल्क

सभी श्रेणियों के लिए आवेदन शुल्क ₹250 रखा गया है। भुगतान केवल SBI पोर्टल के माध्यम से नेट बैंकिंग, डेबिट कार्ड या क्रेडिट कार्ड से किया जाएगा। एक बार जमा किया गया शुल्क वापस नहीं किया जाएगा।

चयन प्रक्रिया

Agniveer Recruitment 2026 की चयन प्रक्रिया तीन चरणों में पूरी होगी:

1. कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT / CEE)

परीक्षा में सामान्य ज्ञान, सामान्य विज्ञान, गणित, रीजनिंग, फिजिक्स, केमिस्ट्री, कंप्यूटर और इंग्लिश जैसे विषय शामिल होंगे।

  • GD पद: 50 प्रश्न – 100 अंक
  • टेक्निकल / क्लर्क पद: 50 प्रश्न – 200 अंक

2. भर्ती रैली

  • 1.6 किलोमीटर दौड़
  • पुल-अप्स
  • 9 फीट गड्ढा कूद
  • जिग-ज़ैग बैलेंस
  • शारीरिक माप परीक्षण
  • मेडिकल जांच

3. दस्तावेज़ सत्यापन

अंतिम चरण में सभी मूल दस्तावेजों की जांच की जाएगी।

Agniveer Salary 2026

वर्ष मासिक वेतन
पहला वर्ष ₹30,000
दूसरा वर्ष ₹35,000
तीसरा वर्ष ₹38,000
चौथा वर्ष ₹40,000

30 प्रतिशत वेतन Agniveer Corpus Fund में जमा किया जाएगा, जिसमें सरकार भी समान योगदान देगी। इन-हैंड सैलरी पहले वर्ष लगभग ₹21,000 और चौथे वर्ष लगभग ₹28,000 होगी।

Agniveer Recruitment 2026 उन युवाओं के लिए शानदार अवसर है जो भारतीय सेना में शामिल होकर देश की सेवा करना चाहते हैं। कम उम्र में सैन्य अनुभव, स्थिर आय और भविष्य के लिए सुरक्षित फंड इस योजना की सबसे बड़ी खासियत है।

buttons=(Accept !) days=(1)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !